फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर वन विभाग के लेखाधिकारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन पर माधोपुर-आनंद विहार हमसफर ट्रेन की चपेट में आकर वन विभाग के लेखाधिकारी दुर्गा प्रसाद की मौत हो गई। जब वह जंक्शन पहुंचे तो ट्रेन चल दी थी। चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में वे फिसले और प्लेटफार्म से पहियों में चले गए।
विज्ञापन

चांदपुर सलोरी के रहने वाले दुर्गा प्रसाद (54) वन विभाग में लेखाधिकारी थे। उनकी बेटी इशिता दिल्ली में रहकर नौकरी करती है। पत्नी कुछ दिन पहले बेटी के दिल्ली गई थीं। दुर्गा प्रसाद पत्नी को दिल्ली से ले आने के लिए शनिवार की सुबह घर से निकले थे। उन्हें हमसफर ट्रेन से दिल्ली जाना था। ट्रेन सुबह 5.28 बजे जंक्शन पहुंची। जब वह जंक्शन पहुंचे तो ट्रेन से चल दी थी। वे भागते हुए ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। गेट के पास ही वे फिसले और नीचे चले गए। उनकी मौत हो गई। उनका बी-वन कोच में रिजर्वेशन था। उनके पास से मिले कागजात के आधार पर पहचान हुई और बेटी को खबर हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें