फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : महाकुंभ में पहली बार टॉप-100 हस्तशिल्पियों का होगा संगम, सीधा प्रसारण करने की है तैयारी

Fri, 15 Nov 2024 05:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ में पहली बार देश के टॉप-100 हस्तशिल्पी कला का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके तहत सरकार देश की सबसे कीमती कलाकृतियों को प्रस्तुत करने जा रही है।
विज्ञापन
कुंभ मेला, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में पहली बार देश के टॉप-100 हस्तशिल्पी कला का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके तहत सरकार देश की सबसे कीमती कलाकृतियों को प्रस्तुत करने जा रही है। संगम तट पर लगने वाली इस प्रदर्शनी में बनारसी साड़ी से लेकर प्रमुख दक्षिण भारतीय कलाकृतियों को शामिल किया जाएगा। इसमें प्रयागराज के मूंज से बने उत्पाद विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र होंगे। इस प्रदर्शनी का ऑनलाइन लाइव टेलीकास्ट कराने की भी तैयारी है।

विज्ञापन


सहायक निदेशक हस्तशिल्प सेवा केंद्र प्रयागराज तान्या बनर्जी ने बताया कि महाकुंभ में देश दुनिया के 45 करोड़ लोगों के सामने भारत के 100 प्रमुख शिल्पियों का अद्भुत प्रदर्शन किए जाने की तैयारी है। इसमें वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगा। यहां पर देश के विभिन्न राज्यों की कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

खासताैर पर प्रदर्शनी में बनारस के सॉफ्ट स्टोन से लेकर जम्मू कश्मीर की पशमीना शाल तक उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, प्रयागराज के मूंज क्राफ्ट, बांदा के सजर पत्थर, महोबा के गौरा पत्थर, झांसी के सॉफ्ट खिलौने, मध्य प्रदेश की चंदेरी साड़ियां और काशी की बनारसी साड़ियां भी लोगों को आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन


महाकुंभ के दौरान लाइव प्रदर्शनी में देशभर के शिल्पकारों की बनाई हुई कलाकृतियों की खरीद और बिक्री भी की जाएगी। इसके लिए बाकायदा वेबसाइट डेवलप की गई है। यह इंडिया हैंडमेड वेबसाइट दुनिया की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों को टक्कर देगी। भारत ही नहीं देश-विदेश के लोग भी इस वेबसाइट पर जाकर हस्त शिल्प के सामान की खरीद और बिक्री दोनों कर सकते हैं।

विज्ञापन

महिलाओं को लुभाएंगी फिरोजाबाद की चूड़ियां

महाकुंभ के दौरान हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी के तहत महिलाओं की पसंद का भी विशेष ख्याल रखा गया है। इसके तहत फिरोजाबाद की चूड़ियां और कांच के बर्तन से लेकर हिमाचल प्रदेश की विशेष कढ़ाई वाले चंबा के रुमाल खास होंगे। इसके अलावा गोरखपुर के टेराकोटा, निजामाबाद आजमगढ़ की काली मिट्टी के बर्तन, भदोही की कालीन, सहारनपुर में सींग के सजावटी आइटम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से ऊनी वस्त्र, पंजाब के फुलकारी और राजस्थानी जूते के अलावा बरेली में बांस की कलाकृतियां और मुरादाबाद के पीतल के सामान विशेष आकर्षण रहेंगे।

विशिष्ट अतिथियों को दिया जाएगा सोविनियर

प्रदेश सरकार की ओर से देश विदेश से आने वाले विशिष्ट अतिथियों को कुंभ आधारित सोविनियर गिफ्ट किए जाएंगे। इसमें भी प्रदेश के हस्तशिल्प और ओडीओपी को प्राथमिकता दी जाएगी। हस्तशिल्प की कई कलाकृतियों को भी इसके लिए सेलेक्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें