फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दरोगा ने ही दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा था छात्रा का शव, फंदे को चाकू से काटकर किया था अलग

Fri, 15 Nov 2024 05:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कहना है कि दरोगा अखंड प्रताप सिंह मंगलवार भोर में तीन बजे के करीब छात्रा के कमरे पर पहुंचा था। इस दरवाजा भीतर से बंद मिलने पर उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने ही दरवाजा तोड़ा और फिर शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन
प्रयागराज पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी के गंगोत्री नगर में प्रतियोगी छात्रा दीपशिखा (22) की खुदकुशी के मामले में एक और खुलासा हुआ है। पता चला है कि घटना वाली रात पहुंचे दरोगा ने ही दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा था। इसके बाद शव बिस्तर पर छोड़कर चुपचाप वहां से चला गया। उधर, बृहस्पतिवार को परिजनों ने एटा में अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि वह शनिवार को वापस आकर तहरीर देंगे।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि दरोगा अखंड प्रताप सिंह मंगलवार भोर में तीन बजे के करीब छात्रा के कमरे पर पहुंचा था। इस दरवाजा भीतर से बंद मिलने पर उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने ही दरवाजा तोड़ा और फिर शव को फंदे से उतारा। साथ ही शव को बिस्तर पर रखा। हालांकि, कुछ देर बाद ही वह बिना किसी को कुछ बताए चुपचाप वहां से चला गया।

सीसीटीवी फुटेज से भी इसकी पुष्टि हुई है। सुबह छह बजे के करीब मकान मालिक ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची और देखा कि शव बिस्तर पर पड़ा था। इस मामले में दरोगा से पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन कॉल का कोई जवाब नहीं दिया।

उधर, परिजनों ने बृहस्पतिवार को एटा में बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह शनिवार को प्रयागराज वापस आएंगे। साथ ही बेटी की मौत के मामले में नैनी थाने में दरोगा के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी नहीं है। प्रयागराज पहुंचकर ही वह इस संबंध में अफसरों से बात करेंगे।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

मूल रूप से नगर कोतवाली, एटा की रहने वाली प्रतियोगी छात्रा दीपशिखा मंगलवार सुबह नैनी के गंगोत्री नगर स्थित किराये के कमरे में फांसी पर लटकी मिली थी। मर्चरी पहुंचे पिता व अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी के इस कदम के लिए बैरहना चौकी प्रभारी एसआई अखंड प्रताप सिंह जिम्मेदार है। वह कई महीने से बेटी के संपर्क में था और शादी का वादा भी किया था। उसके कमरे पर रहता भी था। उसने खुद शादी का प्रस्ताव रखा था। बाद में दहेज में 20 लाख की कार की मांग की। इस बात को लेकर बेटी परेशान थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें