परीक्षा माफिया से संलिप्तता मामले में दोबारा गठित होगी जांच समिति
एडीएम सिटी कार्यालय के लिपिक व सहायक की परीक्षा माफिया से संलिप्तता की जांच के लिए दोबारा समिति गठित की जाएगी। हालांकि इस मामले में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री मंगलवार की देर शाम तक कोई निर्णय नहीं ले सके थे। वह जल्द ही नए जांच अधिकारी को नामित कर सकते हैं। एडीएम स्तर के अधिकारी से ही इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी।