फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: खुरपका और मुंहपका बीमारी से पशुओं की हो रही मौतें

Mon, 23 Feb 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
खुरपका और मुंहपका बीमारी फैलने से कई पशुओं की मौत हो गई है। ऐसे में किसानों को पशुओं की जान बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले एक पखवाड़े से विकासखंड कौड़िहार के करीमुद्दीनपुर, दासापुर, जगदीशपुर चांधन, बुदौना,चफरी, मुबारकपुर, टिकरी घाटमपुर समेत कई गांव के किसानों के पशु इन दिनों खुरपका और मुंहपका की बीमार में गिरफ्त में हैं।
सुखदेव यादव निवासी दासापुर ने बताया कि उनके 9 पशु बीमार थे। शनिवार की एक मवेशी की मौत हो गई। जमुना प्रसाद यादव निवासी करीमुद्दीनपुर में बताया कि उनके भी पशु काफी दिनों से बीमार हैं। प्राइवेट इलाज के बाद राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि एक तरफ पशुओं में बीमारी फैली हुई है। दूसरी तरफ जिम्मेदार पशुओं का टीकाकरण का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
पशुओं में खुरपका और मुंहपका बीमारी के लक्षण पाए जा रहे हैं। हालांकि, बीमारी से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण कराया जा रहा है। -डॉ. आलोक चौधरी, पशु चिकित्सा अधिकारी कौड़िहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें