फोटो नवाबगंज-रामदुलारी बच्चू लाल महाविद्यालय नवाबगंज में आयोजित विधिक मेगा कार्यक्रम का आयोजन
रामदुलारी बच्चू लाल महाविद्यालय में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज की ओर से मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 23 से अधिक संस्थानों के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, घर की चाबी आदि प्रदान किए।
डॉ. गरिमा ने स्वास्थ्य की जानकारी दी। वहीं महाविद्यालय के 16यूपी बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं 6 यूपी गर्ल्स एनसीसी बटालियन प्रयागराज के पूर्व एवं वर्तमान कैडेट्स को जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी और लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान शशि कुमार, रविकांत आदि मौजूद रहे।