कोहरे का अता पता नहीं है और रेलवे ने पिछले साल इसकी वजह से निरस्त की गई तमाम ट्रेनों का एक बार फिर से निरस्तीकरण बढ़ा दिया है। झांसी-कोलकाता, हटिया-आनंद विहार, हावड़ा- आनंद विहार समेत तमाम ट्रेनों का निरस्तीकरण जो 15 फरवरी था उसे बढ़ाकर अब 31 मार्च कर दिया है। निरस्तीकरण क्यों बढ़ाया गया इसकी वाजिब वजह भी अफसर नहीं बता पा रहे हैं। उनका यही कहना है कि निरस्तीकरण रेलवे बोर्ड ने बढ़ाया है।
दरअसल पिछले वर्ष संभावित कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने 12 जोड़ी ट्रेनों को पूर्ण रूप से निरस्त किया था। इसके अलावा 14 जोड़ी ट्रेनों के फेरे में कमी एवं तीन जोड़ी ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया था। यह व्यवस्था 15 फरवरी तक लागू थी। कुछ ट्रेनों के लिए यह व्यवस्था 18 फरवरी तक लागू थी। अब जब 15 फरवरी निकट है और कोहरे का कहीं कोई अता पता नहीं, ऐसे में रेलवे ने पूर्व में घोषित इन सभी ट्रेनों का निरस्तीकरण, आंशिक निरस्तीकरण बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया है। इसमें इलाहाबाद जंक्शन से गुजरने वाली भी तमाम ट्रेनें हैं। इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस की बात करें तो उसका मथुरा से जयपुर तक निरस्तीकरण 31 मार्च तक रहेगा। बीच में इसका संचालन 17 से 20 फरवरी को इलाहाबाद से जयपुर तक होगा।
ट्रेन नंबर एवं नाम निरस्तीकरण की अवधि
11106 झांसी-कोलकाता 29 मार्च तक
11105 कोलकाता-झांसी 31 मार्च तक
22441 कानपुर इंटरसिटी 31 मार्च तक
22442 कानपुर इंटरसिटी 31 मार्च तक
12873 हटिया-आनंद विहार 28 मार्च तक
12874 आनंद विहार-हटिया 29 मार्च तक
12323 हावड़ा-आनंद विहार 29 मार्च तक
12324 आनंद विहार-हावड़ा 31 मार्च तक
22405 भागलपुर-आनंद विहार 19, 21, 28 फरवरी, 07, 14, 21, 28 मार्च
22406 आनंद विहार-भागलपुर 20, 27 फरवरी, 06, 13, 20, 27 मार्च
12987 सियालदाह-अजमेर 20, 23, 27 फरवरी, 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27, 30 मार्च
12988 अजमेर-सियालदाह 19, 22, 26 फरवरी, 01, 05, 08, 12, 15, 26, 29 मार्च
12397 गया-नई दिल्ली 18, 25 फरवरी, 04, 11, 18, 25 मार्च
12398 नई दिल्ली-गया 19, 26 फरवरी, 05, 12, 19, 26 मार्च
12561 जयनगर-नई दिल्ली 21, 28 फरवरी, 07, 14, 21, 28 मार्च
12562 नई दिल्ली-जयनगर 22 फरवरी, 01, 08, 15, 22, 29 मार्च
15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली 16, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28 फरवरी, 10, 12, 14, 16, 17, 19, 21, 23, 24, 26, 28, 30, 31 मार्च
15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार 18, 19, 21, 23, 25, 26, 28 फरवरी, 02, 04, 05,07, 09, 11, 12, 14, 16, 18, 19, 21, 23, 25, 26, 28, 30 मार्च, 01, 02 अप्रैल