Kumbh (कुंभ) में इस बार कई इतिहास रचा जा रहा है। मौनी अमावस्या पर 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। बता दें कि प्रशासन आज वसंत पंचती स्नान पर 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान लगा रही है। 24 जनवरी को कुंभ मेला क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय पहुंचे। कुंभ में 29 जनवरी को एक और इतिहास रचा गया। पहली बार लखनऊ से बाहर कुंभनगरी में आयोजित की गई प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक में दुनिया के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई। 31 जनवरी को कुंभ मेले में विहिप की धर्मसंसद में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए तो धर्मसंसद के आखिरी दिन 1 फरवरी को राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव रखा गया।
कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है।
आज महाकुंभ का 27वां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-
-दिव्य जागृति मिशन के सेक्टर -7 अमिताभ पुलिया सलोरी मार्ग पर युवा कुंभ: रॉक बैंड पोस्ट बॉक्स और वॉलीवुड के हास्य कलाकार सिद्धार्थ सागर की राष्ट्र भक्ति को समर्पित कार्यक्रम शाम छह बजे से।
- सरस्वती मंच सेक्टर 13 में स्वमी विवेकानंद नाटक का मंचन शाम छह बजे।
- सरस्वती मंच सेक्टर13 में अंबापाली नाटक का मंचन शाम सात बजे।
-प्रभु प्रेमी संघ शिविर सेक्टर 14 में भजन संध्या शाम 7.30 बजे से।
- केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शाही स्नान में शामिल होंगी सुबह 5 बजे।
- परिवहन,ऊर्जा राज्य मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह कुंभ मेला क्षेत्र में संगम स्नान, पूजन आदि सुबह 5 बजे से।
- शहरी आवास विकास, जनगणना मंत्री उत्तराखंड मदन कौशिक का संगम स्नान सुबह 6 बजे।
- मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नर्वदा प्रसाद संगम स्नान करने के बाद सुविधानुसार विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत कुंभ मेला के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे दोपहर 12 बजे से।
-कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर दस में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की कार्यकारिणी की विशेष बैठक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी शामिल होंगी 11 बजे।