फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: खड़े टेलर से टकराया ट्रक, हेड कांस्टेबिल की मौत

Wed, 06 Jan 2021 07:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
प्रयागराज में भी कोहरे का कहर शुरू हो गया है। बुधवार को भोर में घूरपुर थाने के सेमरा कल्बना गांव के सामने रीवां राजमार्ग पर खड़े टेलर में एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से टकरा गया। जिससे ट्रक का अगला आधा हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसी की चपेट में आने से मार्निंग वाक पर निकले एक हेड कांस्टेबिल की मौत हो गई। सूचना पर विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को तत्काल हटवाया। मृतक के शव का पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। उनके परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


मूलत: गाजीपुर जनपद के दिलदार नगर थानांतर्गत फुल्ली गांव निवासी अभिमन्यु सिंह यादव (43) पुत्र शेषनाथ सिंह यादव पुलिस विभाग में सिपाही थे। प्रमोशन के बाद हेड कांस्टेबिल हो गए थे। पूर्व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने अभिमन्यु सिंह और मिथिलेश यादव समेत अन्य सिपाहियों को पिछले वर्ष फरवरी महीने में लाइन हाजिर कर दिया था।

उसके बाद गत सितंबर माह में एसपी सिटी ने अभिमन्यु सिंह को कर्नलगंज थाने से संबंद्ध कर दिया था। अभिमन्यु सिंह का आवास घूरपर थाने परिसर में ही था। उनका परिवार वहीं रहता था। इसलिए वह घूरपुर से ही अपनी ड्यूटी पर आते जाते थे। घरवालों ने बताया कि रोज की तरह भोर में अभिमन्यु सिंह अपने कमरे से मार्निंग वॉक करने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


बुधवार को आधी रात के बाद से ही घना कोहरा हो गया था। धुंध इतनी ज्यादा थी कि सड़क पर लोग या वाहन नहीं दिखाई पड़ रही थी। उसी समय अभिमन्यु सिंह टहलने निकले थे। थाने से आगे सेमरा कल्बना गांव के सामने कई ट्रक खड़े थे। सबसे पीछे एक टेलर खड़ा था। उसी दौरान रीवां की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और धुंध की वजह से टेलर में पीछे से टकरा गया। जिसमें ट्रक का अगला आधा हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक व खलासी मौके से भाग निकले।

टेलर का चालक खलासी भी मौके से भाग निकले। उसी दौरान उधर से गुजर रहे हेड कांस्टेबिल अभिमन्यु सिंह इन दोनों वाहनों की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पता चलने पर पहुंची घूरपुर पुलिस उन्हें लाद फांदकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले गई। जहां हालत गंभीर बताते हुए उन्हें शहर के लिए रेफर कर दिया गया। शहर में इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। यह खबर जब उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

सूचना पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित समेत तमाम आला अधिकारी घटनास्थल से लेकर चीरघर तक पहुंचे। बताया गया कि उनकी पत्नी  निशा यादव दो बच्चों एक बेटा पांच वर्ष व बेटी तीन वर्ष के साथ घूरपुर थाना परिसर में रह रही हैं। अभिमन्यु सिंह के बड़े भाई सतोष यादव भी पुलिस विभाग में ही हैं और इटावा में तैनात हैं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि सुबह मार्निंग वाक पर अभिमन्यु सिंह निकले थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर लग गई। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें