फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सहालग में खुशबू बिखेर रहा फूलों का बाजार

Wed, 19 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
कस्बे में फूलों का माला बनाते माली। संवाद
विज्ञापन
फूलों का बाजार सहालग में अपनी खुशबू बिखेर रहा है। शादी वाले घरों में मांग पर फूलों के कारोबारी प्रयागराज से विभिन्न किस्म के फूल को खरीदकर लाते हैं और यहां पर उन्हें बेचते हैं। इससे उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। हालांकि, गुलाब और गेंदा के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में गेंदा, गुलाब सहित अन्य किस्मों के फूलों की खेती होती है। यहां होने वाले गुलाब से सामान्य माला बनता है। गुलदस्ते और जयमाल के लिए बाहर से मंगाना पड़ता है। सहालग में हर तरह के फूल की मांग बढ़ जाती है। इससे फूलों की कीमत भी बढ़ गई हैं। बड़ी पार्टियों में सजावट के लिए इन फूलों का इस्तेमाल हो रहा है। इसके अलावा जयमाल, सेहरा, दूल्हे के वाहन आदि की सजावट के लिए गुलाब के फूल की खपत तेजी से बढ़ी है।
आम दिनों में जहां गुलाब और गेंदा मिलाकर दो क्विंटल की खपत होती है। सहालग के समय यह पांच से सात क्विंटल हो जाती है। सहालग में गुलाब 500 से 1000 रुपये तक गट्ठर मिलता है। भरवारी के फूल व्यापारी जीतू ने बताया कि इस समय एक हजार से 1500 रुपये तक के जयमाल की बिक्री हो रही है। विशेष आर्डर पर 2500 तक के जयमाल तैयार करते हैं। बड़ा माला तैयार करने के लिए प्रयागराज से आने वाले फूलों का इस्तेमाल होता है। सिंघिया भरवारी के अनिल पंडा ने बताया कि सहालग में फूल की कीमत सामान्य दिनों से दोगना हो जाती है, जिसका बिक्री में असर पड़ता है।
विज्ञापन

शादी-ब्याह में बढ़ा कृत्रिम फूलों का चलन
शादी-ब्याह का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सगाई, जयमाल, गोदभरई से लेकर कार और डोली की सजावट तक, हर रस्म में अब परंपरा और आधुनिका का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। सजावट के बिना कोई भी उत्तस अधूरा लगता है। यही वजह है कि लोगों का रुझान अब तेजी से आर्टफिशियल (कृत्रिम) फूले की ओर बढ़ रहा है। आर्टिफिशियल फूलों के व्यापारी लल्ला माली का कहना है कि शादी को यादगार बनाने के लिए लोग नई थीम की सजावट की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें