फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख के जाली नोटों के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
Five smugglers arrested with fake notes of 2.5 lakhs
विज्ञापन
ढाई लाख की जाली नोटों के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

0 एसटीएफ ने सिविल लाइंस से पकड़ा, पश्चिम बंगाल से आई थी खेप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। एसटीएफ ने शुक्रवार को सिविल लाइंस बस अड्डे के पास से लगभग ढाई लाख रुपये के नकली नोटों के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पश्चिम बंगाल के मालदा से दो तस्कर नोटों की खेप लेकर आए थे। तस्करों के इस गिरोह ने अब तक लगभग पांच करोड़ रुपये मार्केट में खपा दिए हैं। इस गिरोह की मदद करने वालों के नाम भी सामने आए हैं, सबकी जांच की जा रही है।
एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने शुक्रवार को सिविल लाइंस बस अड्डे के पास से कोतवाली प्रतापगढ़ के अच्छे लाल चौरसिया, मांडा के टिकरी गांव निवासी कपूरचंद्र जायसवाल, कचहरी पट्टी प्रतापगढ़ के त्रियुगी नारायण पांडेय और पश्चिम बंगाल मालदा के सुभाष मंडल एवं विश्वजीत सरकार को गिरफ्तार करते हुए उनके पास 2000 के 121 जाली नोटों (दो लाख 42 हजार रुपये), 54400 असली नोटों, नौ मोबाइल फोन बरामद किए। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि तस्करों के इस गिरोह के बारे में कुछ दिन पहले पता चला था। इसके बाद से ही उन पर काम चल रहा था। प्रतापगढ़ का अच्छे लाल चौरसिया 2015 में नकली नोटों के कारोबार में पकड़ा जा चुका है। उसने बताया कि जेल में उसकी मुलाकात मालदा के दीपक मंडल से हुई थी। उसने अपने भाई श्याम मंडल के नकली नोटों के कारोबार के बारे में बताया था। जेल से छूटने के बाद अच्छे लाल इसी साल सात फरवरी को मालदा गया। वहां श्याम मंडल के साथ-साथ कंचन मंडल और मनुवर शेख से भी मुलाकात हुई। तय हुआ कि वे 40 असली नोटों के बदले एक लाख नकली नोट देंगे। अच्छे लाल ने रुपये जमा किए और प्रयागराज चला आया। शुक्रवार को सुभाष मंडल और विश्वजीत सरकार नकली नोटों की खेप लेकर आए थे कि एसटीएफ ने उन्हें धर दबोचा। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि कपूरचंद्र और त्रियुगी नारायण अच्छे लाल से नकली नोट लेकर प्रयागराज, जौनपुर और प्रतापगढ़ आदि जगहों पर खपाते थे। इस मामले में मिठाई लाल, लालजी, रवि सरोज, दाढ़ी और मास्टर आदि के भी नाम आए हैं। उन्हें केस में वांटेड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 सालों से नकली नोटों के धंधे में था अच्छे लाल
प्रयागराज। एसटीएफ ने शुक्रवार को जिस अच्छे लाल को गिरफ्तार किया है, वह पिछले दस सालों से नकली नोटों के धंधे में लिप्त था। वह पहले बिहार मधुबनी के जयमोहन झा के साथ मिलकर यह धंधा शुरू किया। फिर कटिहार निवासी अशोक बारीक के साथ काम करने लगा। वह कटिहार से 45 हजार के असली नोटों के बदले एक लाख के नकली नोट लाता था। 2015 में एसटीएफ ने ही अच्छे लाल को मऊआइमा से नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें