फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारी पर जानलेवा हमला करने का आरोपी थाने से हुआ फरार

विज्ञापन
Accused of murdering a Sarfra businessman from the police station
विज्ञापन
मेजा थाने के लॉकअप से भागा आरोपी, चार सस्पेंड
विज्ञापन

0 सिरसा के सराफा कारोबारी को 14 मई की रात गोली मारने का था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
मेजा। सिरसा के सराफा कारोबारी उमाकांत उर्फ सिंटू सेठ को गोली मारने का एक आरोपी बच्चा यादव बृहस्पतिवार की रात मेजा थाने के लॉकअप से भाग निकला। पता चलते ही हड़कंप मच गया। आरोपी की खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिला। एसएसपी ने इस मामले में दरोगा और मुंशी समेत चार पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया।
सिरसा के सराफा कारोबारी उमाकांत उर्फ सिंटू सेठ को सोरांव गांव के सामने 14 मई की रात बदमाशों ने गोली मार दी थी। अब वह स्वस्थ हैं। पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। विवेचना के दौरान लोहारी के बच्चा लाल यादव पुत्र मोती लाल यादव का नाम सामने आया था। सिरसा पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम बच्चा लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया और उसे मेजा थाने के लॉकअप में बंद कर दिया गया। रात में बच्चा मौका पाकर थाने से फरार हो गया। इसकी जानकारी जैसे ही कोतवाल को हुई हड़कंप मच गया। थाने की पूरी फोर्स उसे खोजने में जुट गई। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चा यादव नहीं मिला। इसकी जानकारी एसएसपी को हुई तो उन्होंने लापरवाही के आरोप में मेजा थाने के मुंशी समरेंद्र कुमार, दरोगा राम प्रकाश शाहू और सिपाही शिवम तिवारी व गार्ड ललित को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में आया सराफ का परिवार
उरूवा। सिरसा के सराफा व्यवसायी उमाकांत सेठ उर्फ सिंटू के ऊपर 22 अप्रैल को जानलेवा हमले के आरोपी बच्चा यादव के फरार हो जाने के बाद व्यवसायी का पूरा परिवार सकते में है। सिंटू सेठ का कहना था कि बच्चा शातिर अपराधी है और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। अब पुलिस की गिरफ्त से फरार होने के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें