फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जोधपुर-हावड़ा ट्रेन से 600 कछुओं के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, जनरल बोगी से ले जा रहे थे कोलकाता

Thu, 29 Jan 2026 02:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने बुधवार को प्रयाग रेलवे स्टेशन पर जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से 600 कछ़ुओं के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। फतेहपुर के लाए गए इन कछुओं की हावड़ा में तस्करी होनी थी।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने जोधपुर एक्सप्रेस से 600 कछुए बरामद किए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने बुधवार को प्रयाग रेलवे स्टेशन पर जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से 600 कछ़ुओं के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। फतेहपुर के लाए गए इन कछुओं की हावड़ा में तस्करी होनी थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुल्तानपुर के थाना हनुमानगंज के गांव महेसुआ निवासी अरुण कुमार (29), अनीश कुमार (20), रवि कुमार (25), जितेंद्र (26) और अमीर खां (23) के रूप में हुई है। बरामद हुए कछुओं की कीमत तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


बुधवार को रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि ट्रेन नंबर 12308 (जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस) से अवैध तरीके से कछुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना पर जीआरपी प्रभारी अकलेश कुमार सिंह व आरपीएफ प्रभारी अमित मीणा की टीम शाम करीब चार बजे प्रयाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार व पांच पर पहुंच गई। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो टीम ने आरोपियों को जनरल बोगी से पकड़ लिया।

जांच करने पर इनके कब्जे से करीब 20 झोले व बोरे बरामद हुए। इनमें विभिन्न प्रजातियों के 600 कछुए बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फतेहपुर से कछुओं को ट्रेन में लोड कर हावड़ा में सप्लाई करने जा रहे थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कर मामले की जानकारी वन विभाग टीम को दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी काफी दिनों से अवैध तरीके से कछुओं की तस्करी कर रहे थे। वह तालाबों और नदियों से कछुओं को पकड़ते थे। इसके बाद कोलकाता, हावड़ा में उनकी तस्करी करते थे। जीआरपी थाना प्रभारी अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कछुए किसे सप्लाई किए जाने थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में और भी कई तस्करों को गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें