फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : कीडगंज में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, सरगना समेत आठ गिरफ्तार

Thu, 29 Jan 2026 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : प्रयागराज में काफी समय से चल रहे देह व्यापार के धंधे के भंडाफोड़ हुआ है। परिवार के साथ रहने के लिए सात हजार रुपये प्रति माह पर लिए गए मकान में देह व्यापार शुरू हो गया इसकी भनक प्रयागराज में रहने वाले मकान मालिक को नहीं लगी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर छापा मारा तो तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं।
विज्ञापन
कीडगंज में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर सब्जी मंडी के पास किराये के दो कमरों में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापा मारकर महिला सरगना, तीन युवतियों और चार युवकों को गिरफ्तार किया है। कीडगंज में देह व्यापार की शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे मकान में छापा मारा।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने दो कमरों से युवतियों और युवकों को पकड़ा। पुलिस जांच में सभी आरोपी प्रयागराज के बताए गए। पुलिस जांच में मकान बैरहना के रहने वाले एक व्यक्ति का मिला। मकान मालिक ने पूछताछ में बताया कि धूमनगंज की महिला ने परिवार समेत रहने के लिए सात हजार रुपये में मकान के दो कमरे किराये पर लिए थे। लेकिन, उसे नहीं पता था कि यहां देह व्यापार चल रहा है।

एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव ने बताया कि पकड़ी गई महिला करीब चार महीने से युवतियों को रुपये का लालच देकर देह व्यापार करवाती थी। पुलिस महिला से पूछताछ कर नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने बीते चार जनवरी को कीडगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती स्थित एक किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। छापा मारने के दौरान चार युवतियों व पांच युवकों को पकड़ा गया था। जांच में मकान एक वरिष्ठ अधिकारी का पाया गया था। मकान किराये पर लेकर आरोपी देह व्यापार करवाते थे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें