फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : फौजी से मारपीट में रिटायर इंस्पेक्टर समेत पांच नामजद, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 29 Oct 2022 07:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

 भुक्तभोगी फौजी लद्दाख में तैनात है और घटना मई 2020 की है। उसने तहरीर में बताया है कि लद्दाख ट्रांसफर होने के चलते वह पत्नी-बच्चों को छोड़ने घर आया था। पड़ोस में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी दरवाजे पर खड़े होकर गालीगलौज कर रहे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव में फौजी से मारपीट व उसकी पत्नी से छेड़छाड़ समेत अन्य आरोपों में पूर्व प्रभारी इंस्पेक्टर रामचरन वर्मा समेत पांच पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। भुक्तभोगी फौजी लद्दाख में तैनात है और घटना मई 2020 की है। उसने तहरीर में बताया है कि लद्दाख ट्रांसफर होने के चलते वह पत्नी-बच्चों को छोड़ने घर आया था। पड़ोस में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी दरवाजे पर खड़े होकर गालीगलौज कर रहे थे। 

विज्ञापन



उसने मना किया तो उससे ही गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि खुद को फौजी बताने पर पुलिसकर्मियों ने उसे खदेड़ लिया और घर में घुसकर लात-घूंसों से मारा। घड़ी छीन ली और सामान में तोड़फोड़ की। भाई आया तो उसे भी पीटा और सोने की चेन व पर्स छीन लिया। पत्नी के साथ अश्लील हरकत की और छोटे भाई की मार्कशीट व अन्य कागजात से भरा बैग भी उठा ले गए। साथ ही उसे व उसके भाई को थाने में ले जाकर रात भर बंदूक के कुंदों से पीटा। जिसमें उसकी उंगली टूट गई। साथ ही फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया। 


पीड़ित का आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद एसएसपी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तब उसने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पूर्व इंस्पेक्टर रामचरन वर्मा, उनि धर्मेंद्र कुमार, दिनेश कुमार शुक्ला, सुशील कुमार सिंह व 5-6 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया। सीओ सोरांव चिराग जैन ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें