डर के चलते 71 दिन बाद दी सूचना
इस प्रकरण में एक खास बात यह है कि प्राॅपर्टी डीलर ने घटना की सूचना 71 दिन बाद पुलिस को दी। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पूर्व में हुई घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इससे पहले अतीक के बेटों व गुर्गों पर अगवा कर मारने-पीटने व रंगदारी वसूलने का आरोप लगाने वाले बिल्डर मो. मुस्लिम का भी ऐसा ही मामला सामने आया था। धूमनगंज थाने में दर्ज मामले में भुक्तभोगी की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि इतने दिन वह डर के चलते थाने में सूचना देने नहीं आ सका।
तीन आरोपी वर्तमान में जेल में
इस मामले में आरोपी बनाए गए दो लोग जेल में हैं। इनमें तोता, फैजान व अकरम शामिल हैं। अकरम व फैजान कुछ दिनों पहले ही आत्मसमर्पण कर जेल गए हैं। फैजान जेल में बंद असाद कालिया का भाई है जो अतीक का बेहद करीबी था।