फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय में खुलेंगे पांच नए संकाय

Wed, 05 Jan 2022 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र प्रसाद रज्जू भाइया राज्य विवि के दीक्षांत समारोह में बोलते कुलपति डा. अखिलेश कुमार सिंह। अमर उजाला। - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में अगले सत्र 2022-23 से पांच नए संकाय शुरू किए जाएंगे। यह जानकारी राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन


कुलपति के अनुसार अगले सत्र में विश्वविद्यालय में शिक्षा संकाय, जीवन विज्ञान  संकाय, डेटा विज्ञान संकाय, विज्ञान संकाय एवं विधि संकाय खोलने की योजना है। कार्य परिषद और विद्वत परिषद से प्रस्ताव पारित होने के बाद अब शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय के बेहतर भविष्य और मजबूत नींव के लिए 14 पॉलिसी डॉक्यूमेंट भी तैयार किए गए हैं, जिनमें आईटी नीति सीबीसीएस, खेेल एवं संस्कृति नीति, हरियाली नीति, लैंगिक समानता नीति, कैपसिघ्टी बिल्डिंग नीति, व्यावसायिक मूल्य एवं नैतिक नीति, संसाधन संचालन एवं उपयोग नीति शामिल हैं। 
विज्ञापन



वहीं, विश्वविद्यालय की अच्छी नैक ग्रेडिंग के लिए आईक्यूएससी सेल की स्थापना भी की गई है। साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत इसी सत्र से स्नातक स्तर पर इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन आर्ट्स, इंटीग्रेटेड प्रोग्राम कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की शुरुआत की गई। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने अपने सामाजिक समारोह का निर्वहन करते हुए महाभियान चलाया, जिसके तहत आसपास के गांवों में 600 से अधिक लोगों को कोविड टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें