आसपुर देवसरा के पूर्व ब्लाकप्रमुख पति सभापति यादव व उसके भाई के खिलाफ शासन से पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ है। दोनों की तलाश में जिले की पुलिस के अलावा एसटीएफ भी लगी है। ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान भी पुलिस से पूर्व प्रमुखपति समर्थकों के बीच टकराव हुआ था।
आसपुर देवसरा के विनैका निवासी सभापति यादव की पत्नी ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं। कुछ माह पूर्व पट्टी कोतवाली के रेड़ी में हुए बवाल के दौरान दर्ज मुकदमे में पुलिस को सभापति व उसके भाई सुभाष यादव की तलाश है। सभापति के ऊपर दर्ज 10 मुकदमों में पुलिस को तलाश है। जबकि सुभाष के ऊपर पांच मुकदमे दर्ज हैं।
अभी तक दोनों के ऊपर ढाई लाख का इनाम रखा गया था। जिसे अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा बढ़ाकर पांच-पांच लाख रुपये कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि दोनों भाइयों के ऊपर शासन से पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।