फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने नहीं पहुंचा पांच लाख की बाइक हार्ले डेविडसन का दावेदार 

Wed, 25 Nov 2020 02:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
एक दिन पहले सिविल लाइंस में सीज की गई पांच लाख रुपये की बाइक का कोई दावेदार सामने नहीं आया। वाहन के संबंध में न ही कोई कागजात पुलिस के सामने पेश किए गए और न ही इस संबंध में कोई जानकारी लेने पहुंचा। बता दें कि एक दिन पहले चेकिंग के दौरान तत्कालीन एसएसपी के पूर्व स्टेनो एसआई गौरव तिवारी को इस बाइक के साथ रोका गया था।
विज्ञापन


बिना नंबर की इस बाइक को पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत सीज कर थाने में रखवा दिया था। उधर मास्क न लगाने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में एसआई पर मुकदमा भी लिखा गया था। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक के संबंध में अब तक कोई कागजात उनके समक्ष पेश नहीं किए गए हैं। कागजात मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर लाखों रुपये कीमत की यह बाइक न सिर्फ थाने में तैनात पुलिसकर्मियों बल्कि फरियादियों के लिए भी चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें