Prayagraj News : टीला ढहने से घायल बच्चियों को अस्पताल ले जाते लोग।
- फोटो : प्रयागराज
साक्षी एवं दीक्षा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार तिवारी, एसडीएम सोरांव ज्योति मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सोरांव वरूण मिश्र, क्षेत्राधिकारी सोरांव, इंस्पेक्टर फाफामऊ अनिल वर्मा आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना मिलते ही स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती छात्रा अंकिता सरोज को देखने जिलाधिकारी भी पहुंच गए।
Prayagraj News : मिट्टी के टीले में दबकर घायल छात्राओं का बयान दर्ज करते अधिकारी।
- फोटो : प्रयागराज
मौके पर मौजूद छात्राओं ने बताया कि पिछले तीन दिन से विद्यालय के अध्यापक मिट्टी ढुलाई का काम करा रहे हैं। क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट के अनुसार छात्राएं ढोने के लिए मिट्टी खोद रही रही थी। उसी समय मिट्टी का एक टीला गिरा और छात्राएं उसमें दब गई। एसडीएम सोरांव ज्योति मौर्य ने बताया कि मिट्टी खोदते समय छात्राएं दबी है। मिट्टी किस लिए खोदी जा रही थी, कारण स्पस्ट नही हो पाया।
जांच के बाद कारण पता चलेगा। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि बच्चें मिट्टी में सुरंग बना रहे थे। जबकि विद्यालय की छात्राओं ने रोते हुए बताया कि मैडम प्रतिदिन सुबह शाम विद्यालय का काम करवाती हैं। काम करते समय टीला गिरने से वे दब गई।