बहरिया पुलिस रात्रि गश्त पर निकले थाना अध्यक्ष रणविजय सिंह, उप निरीक्षक रवि कुमार कटिहार, मैनेजर यादव व हेड कांस्टेबल दिनेश शुक्ला, रामचंद्र वर्मा, जगजीवन राम के साथ करनाईपुर नहर पर खड़े थे।
बहरिया थाना अंतर्गत ग्राम सभा महुली में नाले के बगल जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से नगद धनराशि 96 हजार 540 रुपए बरामद किया।
विज्ञापन
बहरिया पुलिस रात्रि गश्त पर निकले थाना अध्यक्ष रणविजय सिंह, उप निरीक्षक रवि कुमार कटिहार, मैनेजर यादव व हेड कांस्टेबल दिनेश शुक्ला, रामचंद्र वर्मा, जगजीवन राम के साथ करनाईपुर नहर पर खड़े थे। मुखबिर से सूचना मिली कि महुली गांव में नाले के बगल कई लोग जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर नगद धनराशि सहित जुआरी पकड़ में आ सकते हैं।
सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच घेराबंदी करते हुए मौके से विजय सिंह पुत्र कल्लू सिंह निवासी बरईशिव थाना सोरांव, तीरथ पासी पुत्र रामनाथ निवासी अल्लीपुर थाना मऊआइमा, गौरव चौरसिया पुत्र सुरेश चंद्र निवासी आजमपुर थाना मऊआइमा, मनोज कुमार पासी पुत्र शौख लाल निवासी अल्लीपुर थाना मऊआइमा, राजू सरोज पुत्र गणपत सरोज निवासी रमईपुर (तेजूपुर) थाना सोरांव को नगदी 96 हजार 540 रुपए व दो जोड़ी 52 पत्तों के साथ पकड़ा। थाने लाकर पुलिस ने विधिक कार्रवाई की।