क्षेत्र के गोंठी बेलसारा गांव में हरि धाम सनातन ट्रस्ट की ओर से संचालित बाबा सेवा समिति की ओर से रविवार की रात आयोजित सामूहिक विवाह में पांच निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान गंगा आरती भी की गई।
गायक कलाकारों ने मांगलिक गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आयोजक व संयोजक पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी विनयानंद गिरि जी महाराज की ओर से वर-वधू को आशीर्वाद दिया। संचालन शिक्षक व कवि संतोष शुक्ल समर्थ ने किया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों में निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर विद्यानंद गिरि, बाघंबरी मठ के महंत,पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख करछना विजय राज सिंह राजू, भोजपुरी फिल्म कलाकार शिल्पी राज आदि मौजूद रहे।