शिवकुटी के मेहंदौरी में रहने वाले सब्जी विक्रेता राहुल पासी (25) की हत्या के मामले में पांच लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिनमें से दो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अब तक की जांच में पता चला है कि शराब पीने के दौरान वारदात हुई। हालांकि गोली किसने चलाई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हत्यारों की गिरफ्तार न होने से नाराज परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर तेलियरगंज में जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर जाम खत्म कराया।