फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार वोट देकर झूमे वोटर, कहा पहली साफ सुथरी सरकार चुनेंगे

विज्ञापन
प्रयागराज चुनाव 2019 - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं ने यूं तो खूब उत्साह दिखाया लेकिन पहली बार वोट दे रहे नए मतदाताओं की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं था। सेल्फियों का लंबा दौर चला। घर से निकलते समय, बूथ पर और वोट देकर बाहर आने पर ली गई अलग अलग सेल्फी फेसबुक और व्हाट्सएप पर अपलोड की गई। लाइक और कमेंट की बरसात के बीच युवाओं ने कहा कि वे साफ सुथरी सरकार चुनेंगे।

विज्ञापन


नैनी के रहने वाली दीपाली गोयल और उनके भाई स्पर्श गोयल दोनों ने ही पहली बार वोट दिया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दीपाली वोट देकर बेहद खुश थीं। उनका कहना था कि राजनीति में जब वह गलत लोगों को देखती थीं तो मन में आता था कि काश वह वोटर होतीं तो किसी अच्छे को चुनती। भारतीय संविधान ने अब उन्हें यह मौका दे दिया है। अब वह साफ सुथरी सरकार चुनेंगी। बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र उनके भाई स्पर्श का भी यही कहना था कि वोट एक ताकत है। इस प्रयोग बहुत सोच समझकर करना चाहिए। दोनों भाई बहन वोट डालने के पहले और बाद की फोटो फेसबुक पर भी अपलोड की हैं। पूर्व अपर आबकारी आयुक्त कृष्ण चंद्र की बेटी मीसा दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने भी आज पहली बार वोट देने के बाद सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर वोट देने का ऐलान कर दिया। मीसा का कहना है कि एक वोट समाज को बदल सकता है, इसलिए वह हमेशा अपने वोट का प्रयोग करेंगी। वह वोट देने के लिए ही विशेष रूप से दिल्ली से यहां आई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें