फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं पर पहला डाक कवर जारी 

Wed, 29 Jul 2020 12:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj corona warriors dak - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
  • कोविड-19 जान भी जहान भी’ शीर्षक से जारी कवर को संगम फिलेटलिक क्लब ने किया तैयार

प्रयागराज। कोरोना योद्धाओं को समर्पित देश का पहला डाक कवर ‘कोविड-19 जान भी जहान भी’ को मंगलवार को प्रधान डाक घर में आईजी केपी सिंह तथा प्रवर डाक अधीक्षक संजय डी. अखाड़े द्वारा जारी किया गया। 

विज्ञापन



डाक कवर की परिकल्पना संगम फिलाटेलिक क्लब के महासचिव एम. गुलरेज की है और इसे अशोक मित्तल ने डिजाइन किया है। क्लब के अध्यक्ष एमपी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना योद्धाओं को डाक कवर के माध्यम से नमन करने का गौरव प्रयागराज को प्राप्त हुआ है कि देश का प्रथम कोरोना योद्धा डाक कवर यहां से जारी हुआ है।


क्लब के महासचिव एम. गुलरेज ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। संचालन राजेश वर्मा, मैनेजर पी एस डी इलाहाबाद ने किया। इस दौरान ब्यूरो इंचार्ज इलाहाबाद आशीष द्विवेदी, आबकारी निरीक्षक प्रियंका मिश्रा, डॉ. बीके कश्यप, सरिता खुराना,  नंदिता एकांकी, जूही श्रीवास्तव, अवधेश निषाद, प्रमोद राय, भगवत कुशवाहा तथा फिलटेलिस्ट अनिल रस्तोगी, यूके जैन, मो. शारिक, रेषादुल इस्लाम, आदित्य सिंह, क्रीट सरकार, पल्लवी मिश्रा मौजूद थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें