पीड़िता की शिकायत पर पुलिस पहले छेड़खानी बाद में धारा बढ़ोतरी करते हुए आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना नवाबगंज निवासिनी एक किशोरी ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 18 सितंबर की शाम पड़ोसी युवक घर में घुस आया और छेड़खानी की। तीन दिन बाद किशोरी ने पुलिस उच्च अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।
जब पीड़िता ने आरोपी की हरकत का विरोध किया तो उसे धमकी दी गई। घटना से आहत पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमे में धारा बढ़ाते हुए आरोपी पर दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को पकड़ा गया है। पीड़िता को न्यायालय में बयान तथा मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।