फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अंधियारी पेट्रोल पंप से ट्रक चोरी, मुकदमा

Thu, 25 Sep 2025 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
अंधियारी पेट्रोल पंप से चोर ट्रक उठा ले गए। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में भैया राम ने बताया है कि उसने पिछले दिनों एक ट्रक दुर्गा शंकर श्रीवास्तव से खरीदा था। ट्रक में खराबी आने पर पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया था। 15 सितंबर को पेट्रोल पंप पर जाकर देखा तो उसकी ट्रक वहां पर नहीं दिखाई दी। ट्रक स्वामी ने बताया कि चोरी का घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




छात्राओं ने लगाया छेड़खानी का आरोप, आरोपियों पर मुकदमा
नवाबगंज। पुलिस ने आरोपियों पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित परिजन ने पुलिस अधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके घर की बच्चियां स्कूल में पढ़ने जाती है। आरोपी युवक कॉलेज आते- जाते वक्त रास्ते में अश्लील हरकतें करते हैं। 28 अक्तूबर को उलाहना देने पर धमकी दी गई। आरोप है कि परिजनों ने मंसूराबाद पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। डीसीपी गंगानगर के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।



पीड़िता ने लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा
नवाबगंज। मांदू पुर दशरथ निवासी रीता देवी ने मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस आयुक्त प्रयागराज के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि 25 अक्तूबर को करीब ढाई बजे आरोपी गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमलावरों की मारपीट से वह जख्मी हो गई। पुलिस आयुक्त प्रयागराज के आदेश पर आरोपी अंकित सिंह उर्फ लल्लू सिंह, सोनू सिंह, मोनू सिंह व ननकुल्ला निवासी मांदूपुर दशरथ का पुरवा पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें