पीडीए ने जारी किया विज्ञापन
ऐसे में फाइव स्टार होटल बन जाने के बाद उनके ठहरने के लिए एक अच्छा विकल्प होगा। फाइव स्टार होटल को प्राइवेट इन्वेस्टर (निजी निवेशक) के जरिए पीडीए तैयार करा रहा है, जिसके लिए पीडीए की ओर से विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है। 15 दिसंबर को इनवेस्टरों केसाथ पीडीए के अधिकारियों की बैठक होनी है, जिसमें टेंडर को लेकर स्थिति साफ होगी। पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि फाइव स्टार होटल तैयार कराने से पहले टेंडर लेने वाली फर्म को पीडीए का कार्यालय बनाकर देना होगा।
टेंडर होने के 18 माह के भीतर तैयार करना होगा
इसके बाद वह होटल तैयार कराएगा। फर्म को टेंडर आवंटित होने के 18 महीनों के अंदर होटल का निर्माण करना होगा। इसमें पीडीए और इन्वेस्ट करने वाली कंपनी के बीच रेवेन्यू के शेयर प्रतिशत को लेकर फैसला 15 दिसंबर की होने वाली बैठक के बाद तय होगा। साथ ही बैठक में यह भी तय होगा कि जो फर्म इसका टेंडर ले रही है, वह कितने वर्षों तक होटल का संचालन करेगी।
शहर का पहला फाइव स्टार होटल बनाने के लिए पीडीए की ओर से टेंडर निकाला जा रहा है। टेंडर आवंटित होने के 18 महीनों में होटल निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अरविंद कुमार चौहान, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण