फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो गुटों के झगड़े में रोशनबाग में फायरिंग, शिक्षिका जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुल्दाबाद इलाके के बेहद भीड़ वाले रोशनबाग बाजार में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार शाम फायरिंग कर दी। दो गुटों के झगड़े में एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका आभा वर्मा (44) जख्मी हो गईं। इसके बाद तीन बदमाश असलहे लहराते हुए भाग निकले। पुलिस देर रात तक उनकी तलाश में लगी रही।
विज्ञापन

घटना शाम 5ः30 बजे के करीब हुई। रोशनबाग बाजार में रोज की तरह लोग खरीदारी करने में जुटे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक एक युवक तेजी से भागता हुआ आया और दुपट्टा गली में घुस गया। उसे पछियाते हुए तीन युवक गालियां देते हुए आए। युवक गली में करीब 10 मीटर आगे ही पहुंचा था कि तीनों युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एक बदमाश ने असलहा निकालकर फायर झोंक दिया।
फायरिंग में युवक तो बच गया, लेकिन सामने दुपट्टे की दुकान पर खड़ीं शिक्षिका आभा वर्मा घायल हो गईं। वह निहालपुर, करेली की रहने वाली हैं और पीपलगांव स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ाती हैं। घटना के वक्त प्राइवेट नौकरी करने वाले उनके पति राजेश कुमार वर्मा भी साथ थे। गोली उनके कमर के बाएं हिस्से को छूते हुए निकली। उनकी चीख सुनकर बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। शिक्षिका को एसआरएन में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

पति राजेश वर्मा ने बताया कि वह खरीदारी करने आए थे। गोली चलाने वालों के बारे में कुछ नहीं बता सकते। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद अनुराग शर्मा ने बताया कि फुटेज से बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। वह युवक भी सामने नहीं आया है, जिस पर हमला हुआ था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें