पशुओं का ख्याल रखें
1-जहां तक संभव हो, तेज गर्मी के दौरान उन्हें घर के भीतर रखें
2-घर के भीतर संभव न हो, तो किसी छायादार स्थान पर रखें
3-किसी बंद जगह पर जानवरों का न रखें
4-साफ-सुथरा रखें व पीने के लिए साफ पानी दें, वहीं दिन के समय पानी में बर्फ के टुकड़े डाल दें
5-पालतू जानवर के खाने को धूप में न रखें
रविवार को भी तेज धूप रहने की संभावना है। इसकी वजह से तापमान में वृद्धि होगी और लू चलेगी। आसमान साफ रहने की संभावना है। - प्रो.एचएन मिश्रा, मौसम वैज्ञानिक, प्रयागराज
हीट वेव को लेकर सभी अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा डॉक्टरों की टीम पूरी तरह से तैयार रहेगी। वहीं आवश्यकता पड़ने पर एंबुलेंस 108, पुलिस 112, राहत आयुक्त कार्यालय 1070 टोल फ्री व जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के कंट्ल रूम 0532-2641577 व 0532-2641578 पर संपर्क कर सकते हैं। - डॉ.आशु पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रयागराज