फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान : आसमान से बरसी आग, पारा 45 के पार, गर्मी में प्रयागराज सूबे में अव्वल

Sat, 18 May 2024 03:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शनिवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दिखी। शुक्रवार को42.2 डिग्री तापमान रहा जबकि शनिवार को यह बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिससे लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हो गए। जरूरत पड़ने पर ही लोगों ने घरों से निकलना मुनासिब समझा।
विज्ञापन
शनिवार को कड़ी धूप के चलते कुछ इस तरह निकलीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिनों तक लू चलने के पूर्वानुमान ने दूसरे ही दिन लोगों को परेशानी में डाल दिया। पूरे दिन आसमान से आग बरसती रही। ऐसे में 18 मई वर्ष 2024 का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके लिहाज से प्रयागराज पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म जिला साबित हुआ।

विज्ञापन


हालांकि अप्रैल से लेकर अब तक यह पांचवां अवसर है, जब प्रयागराज पूरे प्रदेश में गर्मी के मामले में नंबर एक पर रहा है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि इस वर्ष के न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक रहा। ऐसे में दिन के साथ अब रात में भी गर्मी ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है।

वहीं गर्मी के प्रचंड रूप को देखते हुए, जिला प्रशासन ने शनिवार को हीट वेव की एडवाइजरी जारी कर दी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आशु पांडेय ने सभी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपने यहां व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश जारी किया है। एडवाइजरी में बच्चों, बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं को विशेष तौर पर सावधानी बरतने की सलाह देते हुए सभी वर्ग के लोगों व जानवरों को धूप से बचने के प्रति जागरुक किया गया है।

विज्ञापन

हीटवेव से ऐसे बचें

1-मौसम से संबंधित सूचनाओं पर निगाह रखें

2-बिना प्यास लगे पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं
3-खुद को हाइड्रेटेड रखें, ओआरएस, लस्सी, छाछ, नींबू पानी, शिकंजी पीएं

4-हल्के वजन, हल्के रंग के ढीले तथा सूती कपड़े पहनें
5-सिर ढकने के लिए कपड़े, टोपी या छतरी का उपयोग करें

6-हाथों को पानी तथा साबुन से बार-बार धोएं
7-अनावश्यक रूप से सुबह 11 से शाम चार बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें
विज्ञापन

पशुओं का ख्याल रखें

1-जहां तक संभव हो, तेज गर्मी के दौरान उन्हें घर के भीतर रखें

2-घर के भीतर संभव न हो, तो किसी छायादार स्थान पर रखें
3-किसी बंद जगह पर जानवरों का न रखें

4-साफ-सुथरा रखें व पीने के लिए साफ पानी दें, वहीं दिन के समय पानी में बर्फ के टुकड़े डाल दें
5-पालतू जानवर के खाने को धूप में न रखें

रविवार को भी तेज धूप रहने की संभावना है। इसकी वजह से तापमान में वृद्धि होगी और लू चलेगी। आसमान साफ रहने की संभावना है। - प्रो.एचएन मिश्रा, मौसम वैज्ञानिक, प्रयागराज


हीट वेव को लेकर सभी अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा डॉक्टरों की टीम पूरी तरह से तैयार रहेगी। वहीं आवश्यकता पड़ने पर एंबुलेंस 108, पुलिस 112, राहत आयुक्त कार्यालय 1070 टोल फ्री व जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के कंट्ल रूम 0532-2641577 व 0532-2641578 पर संपर्क कर सकते हैं। - डॉ.आशु पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें