दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख
एफएसओ नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पांडेय के मुताबिक, दुकान मालिक ने पांच से छह लाख के नुकसान का अनुमान जताया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
एसो. प्रोफेसर के घर लगी आग
सीएमपी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्चना पांडेय के दरभंगा कॉलोनी स्थित घर में आग लग गई। इससे उनके शैक्षिक दस्तावेज समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि रोज की तरह वह सुबह कॉलेज चली गई थीं। दोपहर में दो बजे के करीब लंच के लिए घर आईं तो द्वितीय तल धुएं से भरा था। भीतर जाने पर पता चला कि कमरे में आग लगी हुई है। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी आ गई और किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आलमारी में रखे शैक्षिक दस्तावेज के अलावा एसी, बेड, कपड़े व फर्नीचर जलकर राख हो चुका था।