फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Bharti Board : एसआई भर्ती में फर्जीवाड़ा, सिपाही समेत दो गिरफ्तार

Wed, 18 May 2022 11:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पकड़े गए आरोपियों में मनमोहन यादव निवासी गुरैनी गाजीपुर व राहुल निवासी घोसी मऊ शामिल हैं। मनमोहन पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। पुलिस ने बताया कि दोनों पिछले साल हुई एसआई भर्ती परीक्षा में गोरखपुर व वाराणसी स्थित केंद्रों पर शामिल हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एसआई भर्ती 2020-21 में फर्जीवाड़ा करने के आरोपी सिपाही समेत दो अभ्यर्थी बुधवार को गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस लाइन में दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचने पर इन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद कर्नलगंज थाने में पुलिस भर्ती बोर्ड के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन



पकड़े गए आरोपियों में मनमोहन यादव निवासी गुरैनी गाजीपुर व राहुल निवासी घोसी मऊ शामिल हैं। मनमोहन पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। पुलिस ने बताया कि दोनों पिछले साल हुई एसआई भर्ती परीक्षा में गोरखपुर व वाराणसी स्थित केंद्रों पर शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की जांच पड़ताल के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई। परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी ने पाया कि दोनों ने असामान्य ढंग से परीक्षा दी।


पहले डेढ़ घंटे तक उन्होंने एक भी प्रश्न नहीं किया जबकि अंतिम 15 मिनट में उन्होंने सभी प्रश्न बिल्कुल सही हल कर दिए। इसी आधार पर उनका चयन भी हो गया था। इस संबंध में एजेंसी की ओर से पुलिस भर्ती बोर्ड को रिपोर्ट प्रेषित की गई। इसकेबाद पुलिस भर्ती बोर्ड ने प्रयागराज पुलिस लाइन में आयोजित दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में लगे अफसरों को सूचित किया। इसी क्रम में कर्नलगंज थाने के एसआई राजेंद्र पाल ने दोनों अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचे तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र प्रबंधकों ने की थी मदद, नामजद
आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि उन्होंने यह फर्जीवाड़ा परीक्षा केंद्र प्रबंधक रोहित व अजय कुमार की मदद से किया था। साथ ही इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का भी इस्तेमाल किया था। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों अभ्यर्थियों व केंद्र प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 


दूसरे चरण की शारीरिक मानक परीक्षा 20 से
एसआई भर्ती 2020-21 के लिए शारीरिक मानक परीक्षा व दस्तावेज सत्यापन का दूसरा चरण 20 से 23 मई तक चलेगा। यह प्रक्रिया रिजर्व पुलिस लाइन के जिम्नेजियम हॉल में होगी। अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे रिपोर्ट करना होगा। प्रवेश गेट नंबर एक से मिलेगा। एडमिट कार्ड के बिना अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें