फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दिन में बरसी सूरज से आग, पारा फिर पहुंचा 43 डिग्री के पार, भीषण गर्मी से झुलसे लोग

Sun, 28 Apr 2024 05:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शनिवार को संगमनगरी का पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि रविवार को बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार एक सप्ताह से सबसे गर्म रहने वाला प्रयागराज शहर रविवार को प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए कुछ इस तरह जतन करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगमनगरी में रविवार दोपहर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन शाम होते-होते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से निकली तेज धूप ने सूरज से मानो आग बरस रही हो, लेकिन शाम को छाए आंशिक बादलों ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को संगमनगरी में पारा एक डिग्री बढ़ गया, जिससे शहरवासियों को कुछ राहत मिली।

विज्ञापन


शनिवार को संगमनगरी का पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि रविवार को बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार एक सप्ताह से सबसे गर्म रहने वाला प्रयागराज शहर रविवार को प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। पारा लुढ़कते ही रात में भी मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। रात का पारा भी 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में राहत का असर शहर के अस्पतालों में भी दिखाई दिया। यहां शनिवार को 1300 की ओपीडी में एक भी हीट स्ट्रोक या डायरिया के मामले नहीं पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें