काशी और पद्मावत के यात्रियों में मची खलबली
मां बेल्हादेवी जंक्शन पर शाम चार बजे काशी विश्वनाथ और साढ़े चार बजे तक पद्मावत एक्सप्रेस पकड़ने वाले यात्रियों की भीड़ जमा हो जाती है। बुधवार को मालगाड़ी के एक बैगन से धुआं उठता देखकर हर कोई दंग रह गया। यात्री प्लेटफॉर्म छोड़कर बाहर निकल गए। आग पर काबू पाए जाने तक रेल कर्मचारियों के साथ यात्री और स्टेशन के आसपास के लोग काफी परेशान दिखे।
गर्मी के दिनों में कोयला पर पानी का छिड़काव किया जाता है। जिस मालगाड़ी के एक बैगन से धुआं उठ रहा था उसपर पानी का छिड़काव नहीं किया गया था। समय रहते जानकारी हो गई, इससे बड़ा हादसा टल गया। किसी प्रकार की अफरा तफरी की स्थित स्टेशन पर नहीं रही। - शमीम अहमद, स्टेशन अधीक्षक।