सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के पास सरदार पटेल मार्ग पर रेमंड का शोरूम स्थित है। शुक्रवार दोपहर यहां शोरूम के भीतर रखे जनरेटर में आग लग गई, जिससे पूरे शोरूम में धुआं भर गया।
सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के पास स्थित रेमंड शोरूम में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। गनीमत रही कि आग शोरूम में फैलती इससे पहले ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के पास सरदार पटेल मार्ग पर रेमंड का शोरूम स्थित है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर यहां शोरूम के भीतर रखे जनरेटर में आग लग गई, जिससे पूरे शोरूम में धुआं भर गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और शोरूम के पीछे की बाउंड्रीवाल को फांदकर फायर ब्रिगेडकर्मी भीतर दाखिल हुए। इसके बाद आग बुझाई गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव पांडेय ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।