फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर रेलवे : प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ स्टेशन पर अगले वर्ष खुलेगा जन औषधि केंद्र

Fri, 01 Dec 2023 03:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाने की योजना अभी कुछ माह पूर्व ही बनी थी। इसके तहत पहले चरण में 50 रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र खोले जाने हैं। पहले चरण में एनसीआर के भी तीन स्टेशनों का नाम शामिल है।
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज जंक्शन, कानपुर, अलीगढ़, इटावा, ग्वालियर आदि प्रमुख स्टेशन पर अगले वर्ष जन औषधि केंद्र खोला जाएगा। इन स्टेशनों पर यात्रियों को सहज एवं रियायती दर पर दवाएं उपलब्ध होंगी। इन स्टेशनों के पहले एनसीआर के आगरा, मथुरा एवं झांसी में जन औषधि केंद्र खोले जाने की प्रक्रिया रेलवे प्रशासन ने शुरू भी कर दी है। इसके लिए अगले माह ई ऑक्शन भी होने जा रहा है।

रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाने की योजना अभी कुछ माह पूर्व ही बनी थी। इसके तहत पहले चरण में 50 रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र खोले जाने हैं। पहले चरण में एनसीआर के भी तीन स्टेशनों का नाम शामिल है। यहां वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी का ई ऑक्शन पांच दिसंबर, आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन के लिए ई ऑक्शन छह दिसंबर को होगा। उधर पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, बनारस, लखनऊ और काशीपुर रेलवे स्टेशन पर भी यह केंद्र खोले जाएंगे।

पहले चरण के बाद दूसरे चरण के लिए प्रयागराज , कानपुर, अलीगढ़, इटावा आदि स्टेशनों पर भी जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। आने वाले दिनों में इन सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। यात्रियों को दवाओं के लिए स्टेशन के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान अहमदाबाद ने जन औषधि केंद्र के एक समान डिजाइन तैयार की है।

रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खुलने से यात्रियों को जरूरी सस्ती दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। तीन स्टेशनों का ई ऑक्शन दिसंबर 23 में ही हो रहा है। अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी यह सुविधा आने वाले दिनों में उपलब्ध करवाने की तैयारी है। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें