कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन लगाया है। जिसकी वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। प्रयागराज के लूकरगंज में लगे ट्रांसफार्मर के निकट पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई।
जिसकी गंभीरता को भांपते हुए भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने प्रभारी निरीक्षक खुल्दाबाद विनीत सिंह को सूचित किया साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, जिसकी वजह से कोई बड़ी घटना नहीं हुई।