सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे स्थित पेट्रोल पंप के पीछे रविवार रात कपड़े के शोरूम में आग लग गई। तीन दमकल गाड़ियां के साथ पहुंचे कर्मियों ने शोरूम का शीशा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
रात करीब 9:45 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के पीछे स्थित श्री साड़ी नामक शोरूम में आग लगी है। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने देखा कि दुकान के अंदर धुआं भरा हुआ है। पिछले हिस्से से धुआं उठ रहा है। इसके बाद दमकल की टीम ने शीशा तोड़कर शोरूम में प्रवेश किया। प्रत्यक्षदर्शी शुभम, अर्जुन समेत अन्य लोगों ने बताया कि वे वहां से गुजर रहे थे तभी शोरूम से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं।
उन लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। शोरूम मम्फोर्डगंज निवासी रितेश सिंह का है। ऊपरी मंजिल पर उनके बेटे रघुवंश सिंह का इंटीरियर डेकोरेटर का कार्यालय संचालित होता है। इसी भवन की ऊपरी मंजिल पर पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा भी है।
विज्ञापन
आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकान रात करीब 9:30 बजे बंद कर दी गई थी। एमसीबी भी बंद कर थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।