फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में 2 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 25 May 2020 04:14 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुकदमे दर्ज कर लोगों को गिरफ्तार भी कर रही है लेकिन ऐसे मामले रुक नहीं रहे हैं। सोमवार को भी खुल्दाबाद व कोतवाली थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद एफ आई आर दर्ज की गई है। पहला मुकदमा खुल्दाबाद थाने में एसआई सियाकांत चौरसिया की तहरीर पर लिखा गया है।
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने बताया है कि अरहान और जनाब गोलू नाम के दो सोशल मीडिया यूजरों ने अपनी आईडी से फेसबुक पर राष्ट्र के विरुद्ध भड़काऊ प्रचार प्रसार किया। साथ ही धार्मिक उन्माद फैलाने वाले पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। उधर कोतवाली पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में एक मुकदमा दर्ज किया है।

थाने के एसआई राजकृष्ण सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि उमर मोहम्मद नाम के ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से आपत्तिजनक शब्दों वाला ट्वीट करते हुए धार्मिक भावनाएं भड़काने वह दो संप्रदाय में वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की। उसका यह कृत्य लोक शांति व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने वाला भी है। खुल्दाबाद व कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया सेल से भी मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें