स्टेशन रोड नैनी स्थित तिवारी भोजनालय में रविवार रात संचालक राजेश तिवारी से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ था।
चक रघुनाथ बोगवा गली निवासी राजेश तिवारी का नैनी स्टेशन के सामने तिवारी भोजनालय है। एफआईआर में उन्होंने बताया कि बीते रविवार रात आरोपी कुलदीप मिश्रा और अनिल भारतीया अपने साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे और खाना लगाने की बात कही।
उन्होंने खाना खत्म होने की बात कही तो आरोपी गाली देने लगे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में मौजूद चाकू उठाकर उसकी गर्दन में लगा दिया। पीड़ित ने दर्ज एफआईआर में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध कराया है।