फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नुकसान की भरपाई नहीं हुई तो आक्रोशितों ने मिर्जापुर राजमार्ग पर किया चक्काजाम

Wed, 11 Feb 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी। नुकसान की भरवाई न होने से मिर्जापुर राजमार्ग पर चक्काजाम करते लोग। संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर राजमार्ग स्थित नई बाजार टीएसएल रेलवे क्राॅसिंग के पास सोमवार भोर में अनियंत्रित गिट्टी लदा ट्रेलर दुकान में घुस गया था। घटना में दुकानदारों को नुकसान की भरपाई न होने के कारण मंगलवार शाम को उन्होंने मिर्जापुर राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। मामले को लेकर सोमवार दोपहर को भी मिर्जापुर राजमार्ग पर जाम लगाया था। करीब एक घंटे तक हाईवे पर चक्काजाम के कारण दोनों तरफ एक किलोमीटर तक जाम लग गया था। पुलिस के समझाने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

नैनी थाना क्षेत्र के नई बाजार टीएसएल रेलवे क्राॅसिंग के समीप रहने वाले महेंद्र केसरवानी, मनोज केसरवानी और प्रेम केसरवानी के मकान के अगले हिस्से में दुकान है। महेंद्र व प्रेम किराने की दुकान चलाते हैं, जबकि मनोज की बर्तन की दुकान है।
सोमवार भोर में मिर्जापुर की ओर से आ रही गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुकानों में जाकर घुस गया था। घटना के बाद चालक ट्रेलर मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। ट्रेलर की टक्कर से मनोज व महेंद्र की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई थी और घर का रास्ता बंद हो गया था। सोमवार दोपहर को जाम लगाकर विरोध किया था। तब पुलिस ने जल्द मामले में नुकसान की भरपाई किए जाने का आश्वासन देते हुए लोगों को हटा दिया था।
विज्ञापन

इधर, 36 घंटे के बाद भी जब कुछ नहीं हुआ, तो मंगलवार की शाम लोगों ने फिर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने चक्काजाम खत्म किया।
इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। यातायात सामान्य होने में दो घंटे लग गए। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि नैनी पुलिस केवल ट्रेलर मालिक के आने का आश्वासन दे रही है, लेकिन दुर्घटना में उनकी दुकान तो क्षतिग्रस्त हो गई है। परिवार आस-पड़ोस में डेरा डाले हुए है।

नैनी। नुकसान की भरवाई न होने से मिर्जापुर राजमार्ग पर चक्काजाम करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें