कखरी गंगा का पूरा गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए थे। सोमवार को पुलिस ने मामले में 13 नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी सुमित्रा देवी ने आरोप लगाया कि रविवार को आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह व उनके पति शिवसागर, रामचंद्र, रामलखन, जितेंद्र, श्रवण, राहुल, विनीत और नेहा पटेल घायल हो गए।
सोमवार को सुमित्रा देवी की तहरीर पर पुलिस ने कन्हैयाल यादव, कमलचंद्र, विजय यादव, सुरेश यादव, लोकनाथ, विपिन यादव, दिलीप कुमार, सुजीत, सुरेंद्र कुमार, सुनील, अखिलेश, वीरेंद्र यादव और अरविंद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक राममूर्ति यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।