फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका पर प्रयागराज में एफआईआर

Sun, 07 Jun 2020 11:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
शिक्षिका अनामिका शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

25 जिलों में नौकरी करने वाली अनामिका शुक्ला पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में कर्नलगंज थाने में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति पाई। बीएसए की तहरीर पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


केस बीएसए संजय कुशवाहा की तहरीर पर लिखा गया है। जिसमें उन्होंने जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान ताज मोहम्मद के पत्र का उल्लेख किया है। पत्र में कहा गया है कि अनामिका शुक्ला पुत्री सुभाष शुक्ला निवासी राजपालपुर, लखनपुर, कायमगंज, फर्रुखाबाद को आवेदन के आधार पर सोरंाव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में संविदा के आधार पर तैनात किया गया था।

फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि उन्होंने वार्डन व कार्यालय को गुमराह कर कार्यभार ग्रहण कर लिया लेकिन मांगे जाने के बावजूद मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराए। साथ ही आवेदन पत्र में शिक्षिका की ओर से दिए गए निवास प्रमाणपत्र व आवेदन संख्या का ऑनलाइन सत्यापन करने पर पता चला कि उक्त संख्या से संबंधित निवास प्रमाणपत्र रीना पुत्री चंद्रभान सिंह के नाम से जारी हुआ है।
विज्ञापन

शिक्षिका से जानकारी लेते विभागीय अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पत्र में मांग की गई है कि इस तरह नियुक्ति के लिए फर्जीवाड़ा करने के आरोप में शिक्षिका के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाए। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर बीएसए की ओर से शिकायत की कॉपी महानिदेशक स्कूल शिक्षा समेत तमाम उच्चाधिकारियों को भी दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें