फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी पर जहर देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महपूरा गांव में सोमवार को कमरे में युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। युवक के पिता ने बहू पर इकलौते बेटे को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए बहरिया पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

महपूरा निवासी राम मूरत शुक्ल के बेटे मनीष कुमार शुक्ला (28) की शादी दो वर्ष पहले प्रतापगढ़ के मानधाता थाना क्षेत्र के मदईपुर निवासी तारकेश्वर दुबे की पुत्री पल्लवी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में अनबन थी। एक वर्ष पहले पल्लवी ने मायके वालों को बुलवाकर मनीष और राम मूरत को पिटवाया था।
मामले में लोगों द्वारा सुलह समझौता कराया गया था। राम मूरत शुक्ला का कहना है कि 29 दिसंबर की सुबह से ही मनीष अपने कमरे में था और उसका दरवाजा नहीं खुला था। बहू से पूछने पर बताया कि वह सो रहे हैं। शंका होने पर शाम को दरवाजा खोलकर अंदर गया तो मनीष अपने बिस्तर पर मृत पड़ा था।
विज्ञापन

जानकारी होने पर रिश्तेदार भी रात में ही पहुंच गए। मंगलवार को राम मूरत ने बहरिया पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहू पल्लवी ने जहर देकर बेटे को मार डाला है। उसका शरीर नीला पड़ गया है। इसके विपरीत पल्लवी का कहना था कि कुछ दिन से मनीष की तबीयत खराब थी जिससे उसकी मौत हो गई।
बहरिया थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें