फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने की एफआईआर

विज्ञापन
FIR against property creation
विज्ञापन
दरोगा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने की एफआईआर
विज्ञापन

कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, प्रथम दृष्टया में आय से 40 फीसदी अधिक संपत्ति मिली
प्रयागराज। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की इंस्पेक्टर अनुराधा सिंह ने पुलिस विभाग के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एम) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई है। मामले की जांच और विवेचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन ही करेगा।
विज्ञापन

मूल रूप से बलिया के रहने वाले एएसआई (एम) अशोक कुमार सिंह इस समय झूंसी के हवेलिया में आलीशान मकान में रहते हैं। उनकी पीएचक्यू, देवरिया और पीएसी कानपुर आदि जगहों पर तैनाती रही है। पीएसी कानपुर में रहने के दौरान अशोक सिंह के खिलाफ शिकायत हुई थी कि उन्होंने असमाजिक तत्वों के साथ मिलकर गलत तरीके से अकूत संपत्ति बनाई है। इसके बाद जांच शुरू हुई। लंबे समय तक जांच के बाद प्रथम दृष्टया में उनकी आय से 40 फीसदी अधिक संपत्ति पाई गई। इसके बाद 15 जुलाई को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की इंस्पेक्टर अनुराधा सिंह ने कोतवाली में अशोक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर बच्चे लाल ने बताया कि अशोक सिंह इस समय झूंसी हवेलिया में रहते हैं। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जिस जिले में आरोपी रहता है, उसके मुख्य कोतवाली में मामला दर्ज कराया जाता, इस कारण कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। जांच और विवेचना भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के इंस्पेक्टर ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें