ईडीएफसी के इस रेलमार्ग पर उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ( पीसीएसओ) एमके गुप्ता के नेतृत्व में ट्रायल सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ। इस दौरान न्यू छिवकी से न्यू चुनार तक तकरीबन सभी सिगनल, बीच में पड़ने वाले न्यू करछना समेत अन्य स्टेशनों आदि का जायजा लिया गया।
न्यू प्रयागराज छिवकी से न्यू चुनार तक बने फ्रेट कॉरीडोर में बृहस्पतिवार को फाइनल ट्रायल लिया गया। ट्रायल सफल होने के बाद अब ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (ईडीएफसी) के इस रेलखंड पर मालगाड़ी चलने का रास्ता साफ हो गया है। ईडीएफसी अफसरों का कहना है कि अगले माह किसी भी दिन इस रेलखंड पर मालगाड़ी की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
ईडीएफसी के इस रेलमार्ग पर उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ( पीसीएसओ) एमके गुप्ता के नेतृत्व में ट्रायल सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ। इस दौरान न्यू छिवकी से न्यू चुनार तक तकरीबन सभी सिगनल, बीच में पड़ने वाले न्यू करछना समेत अन्य स्टेशनों आदि का जायजा लिया गया। संबंधित स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर आदि से भी गुड्स ट्रेन संचालन आदि के बारे में जानकारी ली गई।
शाम चार बजे के बाद संबंधित रेलखंड पर स्पीड ट्रायल लिया गया। इस दौरान निरीक्षण यान को 85 से 90 की स्पीड से दौड़ाया गया। ईडीएफसी के भाऊपुर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन प्रोजेक्ट के मुख्य महाप्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि आज ट्रायल सफल रहा। 117.5 किमी लंबा यह रेलखंड अब मालगाड़ियों के संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले माह तक इस रेलखंड पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा। कहा कि इस कॉरीडोर पर मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू होने से दिल्ली-हावड़ा रूट के प्रयागराज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर चलने वाली यात्री ट्रेनों का संचालन और बेहतर होने के साथ ही मालगाड़ियों ईडीएफसी रूट पर शिफ्ट कर दी जाएंगी।