फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के खिलाफ मुकदमे में क्रास केस की फाइल तलब

Fri, 03 May 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सीजेएम महराजगंज के आदेश के खिलाफ दाखिल निगरानी की सुनवाई कर रही स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने इस मामले में योगी आदित्यनाथ आदि की ओर से दर्ज क्रास केस की पत्रावली तलब की है। योगी के खिलाफ महराजगंज की श्रीमती तलत अजीज ने जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


इसी मामले में योगी की ओर से भी क्रास केस चंद्रसेन बनाम यूपी आदि दर्ज कराया गया। इन दोनों मामलों में सीजेएम महराजगंज ने परिवाद खारिज कर दिया है। इसके खिलाफ पक्षों ने सत्र न्यायालय में निगरानी दाखिल की है। तलत अजीज ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर शीघ्र सुनवाई की मांग की थी। कोर्ट ने सत्र न्यायालय को आदेश दिया है कि दोनों मुकदमों की एक साथ सुनवाई की जाए।

तलत अजीज की पत्रावली महराजगंज से अंतरित होकर स्पेशलकोर्ट एमपीएमएल में आ गई है। जबकि चंद्रसेन आदि की फाइल नहीं पहुंची है। बृहस्पतिवार को तलत अजीज की पत्रावली स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी की अदालत में पेश की गई।
विज्ञापन


इसके साथ लगे हाईकोर्ट के आदेश से स्पष्ट हुआ कि क्रास केस की भी सुनवाई भी इसी के साथ करने का आदेश है। स्पेशल कोर्ट ने निर्देश दिया है कि क्रास केस चंद्रसेन आदि की पत्रावली भी महराजगंज जिला न्यायालय से स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में मंगाई जाए ताकि एकसाथ सुनवाई हो सके। अगली सुनवाई 22 मई को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें