इस बाद तीमारदार मरीज को रेफर करने की मांग करने लगे। मरीज की फाइल लेकर उसका बेटा जाने लगा तो नर्स ने रोक लिया। आरोप है कि उसने नर्स का हाथ मरोड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और मारपीट होने लगी। उधर, मारपीट की जानकारी होने पर करीब 12 जूनियर डॉक्टर मौके पर पहुंच गए और तीमारदारों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान एक तीमारदार का सिर भी फट गया।
सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। तीमारदार उनसे मदद की गुहार लगाने लगे। इसके बाद पुलिस ने किसी प्रकार मरीज और तीमारदारों को सुरक्षित अस्पताल से निकालकर एंबुलेंस से रवाना कर दिया।
वीडियो बनाने वालों के तोड़ दिए मोबाइल
एसआरएन के सर्जरी विभाग में तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो बनाने का प्रयास किया। इस पर जूनियर डॉक्टरों ने कई लोगों का मोबाइल छीन लिया और उसे तोड़ दिया।