फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : पचास फीसदी ने छोड़ दी प्रथम चरण की एपीएस परीक्षा, सबसे ज्यादा प्रयागराज में रही उपस्थिति

Mon, 08 Jan 2024 12:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कानपुर नगर के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा के लिए 20,895 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9075 ने परीक्षा दी और 11,820 ने परीक्षा छोड़ दी। यहां पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की उपस्थिति 43.43 फीसदी रही।
विज्ञापन
APS - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर निजी सचिव (एपीएस) परीक्षा 2023 के 328 पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा रविवार को प्रयागराज सहित प्रदेश के पांच जिलों में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 1,07,750 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनके लिए पांचों जिलों में कुल 231 केंद्र बनाए गए थे।

विज्ञापन


इस दौरान सिर्फ 50.06 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि करीब 50 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी। एपीएस के पदों पर दस वर्ष बाद भर्ती परीक्षा हुई थी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से परीक्षा के लिए प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, लखनऊ और गोरखपुर में केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई।
विज्ञापन


इस दौरान प्रयागराज में पंजीकृत 18969 अभ्यर्थियों में 10,872 यानी 57.31 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 8097 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार गोरखपुर में पंजीकृत 19072 में से 7871 ने परीक्षा दी जबकि 11201 ने छोड़ दी। उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 41.27 फीसदी रही।

कानपुर नगर के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा के लिए 20,895 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9075 ने परीक्षा दी और 11,820 ने परीक्षा छोड़ दी। यहां पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की उपस्थिति 43.43 फीसदी रही। लखनऊ में पंजीकृत 27649 अभ्यर्थियों में से 14,566 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं परीक्षा छोड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 13083 यानी 52.68 फीसदी रही।

मेरठ में 21,165 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 11,559 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 9606 ने परीक्षा से दूरी बनाई। यहां पर 54.61 फीसदी उपस्थित रहे। एपीएस के 328 पदों पर भर्ती तीन चरणों की परीक्षा के माध्यम से की जानी है। तीनों चरणों की परीक्षा के अंकों को जोड़कर श्रेष्ठता के आधार पर चयन किया जाएगा। सात जनवरी को हुई परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए।

इससे पूर्व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2023 में एपीएस के 176 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था, लेकिन विवाद की वजह से परीक्षा बीच में ही निरस्त कर दी गई थी। आयोग ने दोबारा आवेदन लेकर परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। फिलहाल, यह मामला अब कोर्ट में है।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया, तो कंप्यूटर के कई प्रश्नों ने छुड़ाया पसीना

रविवार को आयोजित एपीएस 2023 परीक्षा में प्रश्नपत्र के कई प्रश्नों ने काफी उलझाया। अभ्यर्थियों का कहना था कि सामान्य ज्ञान से जुड़े कई सवाल मुश्किल रहे। खासतौर पर सुमेलित करने वाले सवालों को हल करने में ज्यादा कठिनाई आई। हिंदी के सवाल सामान्य होने के कारण अभ्यर्थियों को थोड़ी राहत जरूर मिली।

वहीं कंप्यूटर ज्ञान पर आधारित कई सवाल काफी कठिन थे, जबकि कई सवाल आसान थे। अभ्यर्थियों ने कुल मिलाकर पेपर को स्तरीय और संतुलित बताया। 150 अंकों वाले प्रश्नपत्र को हल करने के लिए उन्हें तीन घंटे का वक्त दिया गया था। इसमें 50-50 अंकों के सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी और कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। पहले चरण के परीक्षा परिणाम में पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थी सफल घोषित किए जाएंगे और सफल अभ्यर्थी द्वितीय चरण की परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें